andaman

सस्ते में अंडमान निकोबार जहाज द्वारा यात्रा की योजना

Pinterest LinkedIn Tumblr

सस्ते में अंडमान निकोबार जहाज द्वारा यात्रा की योजना

आज हम आपको इस पोस्ट के द्वारा अंडमान निकोबार दीप समूह की यात्रा सबसे सस्ते तरीके में करने का उपाय बताएंगे और यह जहाज द्वारा मुमकिन है और इसका किराया लगभग 3000 के करीब है| यदि आप अंडमान की यात्रा जहाज द्वारा करना चाहते हैं तो आपको कोलकाता, विशाखापट्टनम या चेन्नई जाना होगा। पर वहां जाने से पहले यह सुनिश्चित कर ले कि जहाज उस तिथि पर है या नहीं।

Read this also

अंडमान के लिए महीने में एक या दो जहाज ही होती है, किस दिन में होगी यह आप इंटरनेट में देख सकते हैं और उसके अनुसार अपनी योजना बना सकते हैं।

अंडमान निकोबार जहाज में पहुंचने के लिए कितने दिन लगते हैं?

चेन्नई और विज़ाग से अंडमान निकोबार जहाज से पहुंचने के लिए 3 रात 4 दिन लगते हैं यदि आप कोलकाता से सफर कर रहे हैं तो कभी कभी 1 दिन और बढ़ जाता है क्योंकि कोलकाता बंदरगाह गंगा नदी के पानी पर निर्भर करता है। यदि गंगा नदी पर पानी कम होता है तो जहाज को वहीं पर रोका जाता है।

जहाज की टिकट कहां से लें?

अंडमान के लिए जहाज की टिकट आप कोलकाता विशाखापट्टनम चेन्नई कहीं से भी ले सकते हैं और 1 महीने पहले अग्रिम बुकिंग किया जा सकता है।

जहाज में कितने वर्ग (क्लास) होती है?

कुल 4 वर्ग होती है बंक क्लास, सेकंड क्लास, फर्स्ट क्लास और डीलक्स क्लास।

 

जहाज में भोजन के क्या प्रबंध है?

भोजन के लिए कैंटीन है जहां पर सब को एक साथ भोजन दिया जाता है जहाज पर आप अपने मन पसंदीदा ऑर्डर नहीं कर सकते और जहाज पर स्वयं खाना बनाने की व्यवस्था नहीं है।

You can contact us for More Details

Your Name
Contact No.
City

 

अंडमान निकोबार का रहन सहन

सस्ते में अंडमान निकोबार जहाज द्वारा यात्रा की योजना

Write A Comment

About Us | Contact us | Privacy Policy | Disclaimer