andaman

ग्रेट निकोबार बड़ा निकोबार (इंदिरा पॉइंट)

Pinterest LinkedIn Tumblr

ग्रेट निकोबार बड़ा निकोबार (इंदिरा पॉइंट)

बड़ा निकोबार भारत के सबसे दक्षिण में स्थित एक छोटा सा द्वीप है, इसे ग्रेट निकोबार (Great Nicobar) और इसके शहर को कैम्पबेल बे (Campbell Bay) के नाम से जाना जाता है।

भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा पॉइंट है और जहा इंदिरा गाँधी जी की प्रतिमा भी लगाई गई है जो ग्रेट निकोबार द्वीप पर ही स्थित है। यह अंडमान के दो आदिवासी प्रजाति का घर है निकोबारी और शॉपहेन।

ग्रेट निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र है (Great Nicobar Biosphere Reserve) इसलिए यहाँ पर दीपावली पर पटाखे जलाने पर पाबंधी कई साल पहले से लग गई है। यहाँ पर कई जीव ऐसे पाए जाते है जो बड़ा निकोबार के अलावा पुरे विश्व में कही नहीं पाया जाता है।

 

बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र (बायोस्फीयर रिजर्व)

यह जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र का 85 % हिस्सा आरक्षित क्षेत्र में आता है, लगभग 885 किलोमीटर वर्ग में है, जो 12 किमी चौड़े “वन बफर जोन से घिरा हुआ है।

यह आरक्षित क्षेत्र पौधों और जानवरों की कई प्रजातियों का घर है, जो अंडमान और निकोबार जैव-भौगोलिक क्षेत्र के लिए स्थानिक हैं। आरक्षित क्षेत्र की जीवों की प्रजातियों में लगभग दस तरह के शामिल हैं जो केवल निकोबार पर ही पाए जाते है

1. निकोबार लंबे पूंछ वाले बन्दर (मकाका फासीक्युलरिस उम्ब्रोसा)
2. मेगपोड़ पक्षी
3. साल्टवाटर मगरमच्छ (क्रोकोड्लस पोरोसस)
4. निकोबार स्क्रबफॉउल (मेगापोडियस निकोबैरेंसिस)
5. विशाल डाकू केकड़ा (या नारियल केकड़ा, बिरगुस लॅट्रो)
6. विशाल चमड़े की कटाई समुद्री कछुए (डर्मोचेलीस कोरियासी)
7. रेटिक्युलेटेड पायथन (पायथन रेटिकुलैटस)
8. निकोबार पेड़ कर्कशा
9. खाद्य-घोंसला स्विफ्टलेट (एयरोड्रामस फ्यूसिफैगस)
10. मलयान बॉक्स कछुए आदि

 

बड़े निकोबार की भौगोलिक स्थिति

अंडमान निकोबार द्वीप समूह भारत और म्यांमार के बीच बंगाल की खाड़ी में स्थित है

1

बड़ा निकोबार (इंदिरा पॉइंट)

 

2

 

3

बड़ा निकोबार (इंदिरा पॉइंट)

ग्रेट निकोबार (इंदिरा प्वाइंट) निकटतम देश

इंडोनेशिया 173 की मी
थाईलैंड 485 की मी
बर्मा (म्यांमार) 600 की मी

 

(इंदिरा प्वाइंट) निकटतम देश

 

इंदिरा पॉइंट का दूसरा नाम “ग्रेट निकोबार” “कैम्पबेल बे” है|

Port Blair to Campbell bay ship schedule
बड़ा निकोबार (इंदिरा पॉइंट)

Write A Comment

About Us | Contact us | Privacy Policy | Disclaimer