andaman

अंडमान निकोबार कैसे जाये- वायु मार्ग, समुद्री मार्ग, सड़क या रेल?

Pinterest LinkedIn Tumblr

अंडमान निकोबार कैसे जाये- वायु मार्ग, समुद्री मार्ग, सड़क या रेल?

अंडमान दौरे की योजना बनाते वक़्त पहला सवाल यही उठता है की अंडमान कैसे पहुंचे..!

यह द्वीप केवल हवाई जहाज या समुद्री जहाज द्वारा पहुंचा जा सकता है क्योंकि द्वीप भारत के दक्षिणी तट से बहुत दूर स्थित हैं। अंडमान द्वीपसमूह के लिए नियमित उड़ानें उपलब्ध हैं।

1 वायु मार्ग

अंडमान निकोबार कैसे जाये- वायु मार्ग, समुद्री मार्ग, सड़क या रेल?

अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने के लिए ।दिल्ली, मुंबई,अहमदाबाद, विज़ाग, बैंगलोर, कोलकाता और चेन्नई हवाई अड्डे से रोजाना हवाई जहाज उपलब्ध है। कई मुख्य शहरों से भी कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध है। केवल घरेलू ऑपरेटर अंडमान द्वीपसमूह के लिए उड़ान सेवा प्रदान करते हैं।

2 समुद्री मार्ग

हालांकि परिवहन का लोकप्रिय तरीका जहाज बना हुआ है।  यदि जहाज से अंडमान पहुंचने का विचार मन में हो तो आपको उसके लिए इन में से किसी एक बंदरगाह तक पहुंचना होगा चेन्नई, कोलकाता या विजाग इन शहरों से हर महीने दो से तीन जहाज होते हैं। वर्तमान में चल रहे कुछ जहाजों के नाम है, चेन्नई से एमवी नानकौरी, एमवी कैम्पबेल बे और एमवी स्वराजवीप – कोलकाता से एमवी निकोबार जहाज हैं। हालांकि एमवी हर्षवर्धन, एमवी अकबर ये दोनों जहाज चेन्नई, विज़ाग और कोलकाता बंदरगाह तीनो से अंडमान को नौका सेवा प्रदान करते हैं।

 

अंडमान निकोबार कैसे जाये- वायु मार्ग, समुद्री मार्ग, सड़क मार्ग, रेल मार्ग?| अंडमान निकोबार का किराया

Write A Comment

About Us | Contact us | Privacy Policy | Disclaimer